Big Breaking:-Tehri Acro Festival में पैराग्‍लाइडरों ने बांधा समां, हवा में करतब देख रोमांचित हुए दर्शक

टिहरी के कोटी कॉलोनी में चार दिवसीय एक्रो फेस्टिवल और नेशनल एसआईवी चैंपियनशिप शुरू हो गई है। इसमें 25 विदेशी सहित 57 पायलट भाग ले रहे हैं।

विधायक किशोर उपाध्याय और डीएम नितिका खंडेलवाल ने उद्घाटन किया। यह आयोजन साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और टिहरी को साहसिक खेलों के केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखता है।

नई टिहरी। टिहरी एक्रो फेस्टिवल एंड नेशनल एसआइवी चैंपियनशिप का जिला मुख्यालय के कोटी कालोनी में आगाज हो गया है। चार दिवसीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल में कुल 57 पायलट प्रतिभाग कर रहे हैं,

जिनमें 25 प्रतिभागी अन्य देशों से शामिल हैं। खिलाड़ियों की ओर से प्रस्तुत किए जा रहे रोमांचक प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया।

मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि एक्रो फेस्टिवल को भविष्य में और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय युवाओं को इस आयोजन का अधिकतम लाभ मिल सके।

चैंपियनशिप के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों में एक्रो स्पोर्ट्स व एसआइवी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व खेल प्रेमियों ने प्रतिभाग किया।

डीएम ने विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद टिहरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्रो फेस्टिवल के आयोजन का यह एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में टिहरी झील पर इस आयोजन को नियमित रूप से और विशाल स्तर पर आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि नेशनल एसआइवी चैंपियनशिप का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और जनपद को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त होगी।

इस आयोजन का उद्देश्य उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना और टिहरी जनपद को साहसिक खेलों के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इनफ्लंसर नीरज भंडारी और नवीन रावत को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, चंबा ब्लाक प्रमुख सुमन सजवाण, अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद, प्रबंधक जीएमवीएन आनंद सिंह रावत, निरीक्षक आइटीबीपी आरपी शर्मा, परियोजना प्रबंधक एडीबी प्रोजेक्ट आशीष कठैत, पर्यटन से विजेंद्र पांडेय, बलवंत कपकोटी, मनोज जोशी, सीमा नौटियाल सहित एसडीआरएफ बोट यूनियन, टीएचडीसी, एडीबी के जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे व अन्य नागरिक मौजूद रहे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें