Rishikesh

Big Breaking:-दोस्तों के साथ स्वामी दयानंद आश्रम आए अभिनेता रजनीकांत, आज करेंगे महाअवतार बाबा की गुफा के दर्शन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रजनीकांत अपने दोस्तों के साथ आज सुबह वह द्वाराहाट के लिए रवाना होंगे, जहां वह महा अवतार बाबा की गुफा के दर्शन करेंगे।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रजनीकांत अपने दोस्तों के साथ मुनि की रेती शीशमझाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। आश्रम में वह स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधी स्थल पर पहुंचे। समाधि स्थल पर उन्होंने उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आश्रम में उन्होंने ध्यान के साथ ही गंगा घाट पर आयोजित गंगा आरती में प्रतिभाग किया। रविवार सुबह वह द्वाराहाट के लिए रवाना होंगे, जहां वह महा अवतार बाबा की गुफा के दर्शन करेंगे।

आश्रम प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि अभिनेता रजनीकांत शनिवार सुबह 11 बजे अपने दोस्तों के साथ आश्रम में पहुंचे। उन्होंने स्वामी शुद्धानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

रजनीकांत रविवार सुबह का नाश्ता करने के बाद द्वाराहाट के लिए रवाना होंगे। वहीं से पंतनगर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top