उत्तराखण्ड

Big Breaking:-अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ CEO की बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अंतिम मतदाता सूची प्रति राजनैतिक दलों से साझा की गई ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया तथा उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top