बीसीसीआई ने ईरानी ट्रॉफी के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की घोषणा की है, जिसमें ऋषभ पंत कप्तान हैं। हल्द्वानी के आर्यन जुयाल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह मिली है, उनके घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण यह चयन हुआ है।
हल्द्वानी। ईरानी ट्राफी के लिए बीसीसीआई ने रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई है, जबकि हल्द्वानी निवासी और उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह दी गई है।
आर्यन लगातार घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी बदौलत उनका रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए आर्यन अब तक 14 शतक और 19 अर्धशतक लगा चुके हैं।
वह रणजी ट्राफी में उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। उनके चयन पर हल्द्वानी के क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जताई।
बता दें कि ईरानी ट्राफी रणजी ट्राफी की चैंपियन टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेली जाती है। इस बार मुकाबला एक से पांच अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा रणजी ट्राफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर है।