उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तरकाशी: उच्च हिमालय में फंसे 96 ट्रेकर्स को बचाने के लिए फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान, आज पूरा होने की उम्मीद

उत्तरकाशी: उच्च हिमालय में फंसे 96 ट्रेकर्स को बचाने के लिए फिर शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान, आज पूरा होने की उम्मीद

उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण उच्च हिमालय में फंसे पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स को निकालने के लिए हेली रेस्क्यू अभियान फिर से शुरू हो गया है।

उत्तरकाशी। बर्फवारी के चलते उच्च हिमालय में फंसे पर्वतारोही व ट्रेकर्स की वापसी को हेली रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू कर दिया गया है।

सोमवार को चले अभियान में 40 ट्रेकर्स को निकाला गया था। अपराह्न 2:00 बजे बाद मौसम बिगड़ने के कारण हेली रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा था, जिसके चलते 96 पर्वतारोही ट्रेकर्स को निकाला जाना शेष है।

मंगलवार आज हर्षिल हेलीपैड पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की उपस्थिति में रेस्क्यू अभियान में लगे सभी संबंधित कार्मिकों एवं हेलीकॉप्टर के पायलट द्वारा आवश्यक समन्वय एवं विस्तृत प्लानिंग के उपरांत रेस्क्यू कार्य की कार्ययोजना तैयार कर अभियान को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से प्रारंभ किया गया।

सभी टीमों द्वारा आपसी समन्वय के साथ निर्धारित योजना के अनुसार रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है, जिसके आज पूरा होने की उम्मीद है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top