उत्तराखण्ड

Big Breaking:-गढ़वाल के छह जिला सहकारी बैंकों में भाजपा का परचम, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत हासिल की, जो सहकारिता चुनाव में एक रिकॉर्ड है।

देहरादून। सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है।

इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जो राज्य के सहकारिता के इतिहास में रिकार्ड है। अब भाजपा की नजर 10 व 11 सितंबर को कुमाऊं मंडल में होने वाले तीन सहकारी बैंकों के बोर्ड पर कब्जा जमाने पर टिक गई है।

गढ़वाल मंडल में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी (कोटद्वार), टिहरी व हरिद्वार जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य शीर्ष संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की।

उधर, कुमाऊं मंडल में ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ व नैनीताल जिला सहकारी बैंकों के संचालक मंडल का चुनाव 10 सितंबर और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव 11 सितंबर को होगा।

अल्मोड़ा में आपदा की स्थिति को देखते हुए वहां जिला सहकारी बैंक का चुनाव बाद में होगा।सहकारिता चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। इस हिसाब से राज्य के सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष पदों पर तीन महिलाएं निर्वाचित होंगी।

गढ़वाल में डीसीबी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

  • जिला, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
  • देहरादून, मनजीत सिंह, भीम सिंह
  • चमोली, गजेंद्र सिंह रावत, आरती देवी
  • हरिद्वार, बिजेंद्र सिंह, सुशील राठी
  • टिहरी, सुभाष चंद, विनोद रावत
  • उत्तरकाशी, शारदा राणा, हरिमोहन सिंह
  • पौड़ी (कोटद्वार), पंकज रावत, सुरेंद्र प्रताप सिंह

”गढ़वाल मंडल में जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं निदेशक पदों पर निर्विरोध निर्वाचित सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं। निर्विरोध निर्वाचन आपसी विश्वास, संगठनात्मक समन्वय और सहकारिता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। अब सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारिता आंदोलन को नई गति और दिशा प्रदान करेेंगे।”- डा. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top