Big Breaking:-गर्मी बढ़ते ही आग का तांडव जारी, तीन दिन से धधक रहे चमोली के जंगल

उत्तराखंड के चमोली जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही जंगल धधकने लगे हैं। पिछले तीन दिनों से केदारूखाल, सिनखाल, बस्क्वाली और बैनीताल मोटर मार्ग से सटे जंगलों में आग लगी हुई है।

गोपेश्वर। गर्मी शुरू होते ही चमोली के जंगल जलने लगे हैं। वन विभाग तीन दिनों से लगी जंगलों की आग को नहीं बुझा पाया। केदारूखाल सिनखाल बस्क्वाली जंगलों के साथ ही बैनीताल मोटर मार्ग से सटे जंगलों में भी आग लगी हुई है।

वहीं बुधवार को चमोली रेंज के लासी व चूलाकोट सिमली के जंगलों में आग लगी। बद्रीनाथ वन प्रभाग के चमोली रेंज के लासी क्षेत्र के जंगलों में तड़के से आग लगी।

बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि आग को बुझाने के लिए वन कर्मियों की टीम स्थानीय ग्रामीणों के साथ जुटी हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें