Department

Big Breaking:-उर्मिला सनावर ने एसआईटी को नहीं सौंपा मोबाइल, बताया तबीयत खराब है

पिछले सप्ताह एसआईटी ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर से हरिद्वार में करीब सवा छह घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान वीडियो के स्रोत, उसके प्रसार और डिजिटल साक्ष्यों को लेकर कई अहम सवाल किए गए थे। इसी क्रम में आज उर्मिला सनावर को एसआईटी के सामने मोबाइल जमा करना था।

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वीडियो के वायरल होने के बाद जांच के घेरे में आई उर्मिला सनावर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। स्वास्थ्य खराब होने से वह अपना मोबाइल विशेष जांच टीम (एसआईटी) को नहीं सौंप सकीं।

उर्मिला ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा कर बीमारी की जानकारी दी और कहा है कि चिकित्सकों की सलाह पर वह फिलहाल उपचाराधीन है।

पिछले सप्ताह एसआईटी ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर से हरिद्वार में करीब सवा छह घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान वीडियो के स्रोत, उसके प्रसार और डिजिटल साक्ष्यों को लेकर कई अहम सवाल किए गए थे।

इसी क्रम में एसआईटी ने उर्मिला का मोबाइल जांच के लिए मांगा था, ताकि उसमें मौजूद डाटा की तकनीकी और फॉरेंसिक पड़ताल की जा सके। जांच एजेंसी का मानना है कि वीडियो से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मोबाइल में सुरक्षित हो सकते हैं।

एसआईटी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी तरह नियमों और प्रक्रिया के तहत की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति की तबीयत खराब है तो उसे नियमानुसार समय दिया जाता है,

लेकिन जांच से कोई समझौता नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर उर्मिला को दोबारा तलब किया जाएगा और मोबाइल सहित सभी डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top