उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड में रात को आया भूकंप, 4.4 तीव्रता के झटकों से घबराए लोग, घरों से बाहर निकले

मंगलवार रात करीब 10:23 बजे उत्तराखंड के कई इलाकों में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र बागेश्वर रहा।

नैनीताल। मंगलवार रात करीब 10:23 से 10:24 बजे के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रुद्रपुर, बागेश्वर, चंपावत और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने का अहसास होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। 

कुछ ही देर में लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर भूकंप के झटकों के संबंध में जानकारी लेनी शुरू कर दी। रात में कई इलाकों में लोग कुछ देर तक घरों के बाहर ही खड़े रहे। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

इसके अलावा, रामनगर, नैनीताल, खटीमा, श्रीनगर गढ़वाल, हल्द्वानी और पौड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी जनपद में भी 10:24 पर महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.4 रिक्टर रही और इसका केंद्र चमोली जिले के नारायणबगड़ के पास बताया गया है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी मिली है। फिलहाल जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top