देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया। मोहब्बेवाला चौक के पास ईंटों से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक की चपेट में आने से ग्राफिक एरा हॉस्टल की दीवार टूट गई।



ट्रक के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क किनारे ईंटें बिखर गईं और हॉस्टल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रक किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटा, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मोहब्बेवाला चौक जैसे व्यस्त क्षेत्र में हुए इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।
