
देहरादून में डा. सतिंदर सरताज के कार्यक्रम में दर्शकों ने देर रात तक उनके शांत और सुरीले गानों का आनंद लिया।
देहरादून। पंजाबी गायकी में सबसे जुदा डा. सतिंदर सरताज के शांत सुरीले और अर्थपूर्ण गानों ने दून में आयोजित कार्यक्रम में घंटों दर्शकों को बांधे रखा।
देर रात तक उनके गानों पर लोग झूमते रहे। इस दौरान गेट के प्रवेश के लिए कड़ी सुरक्षा रही। आनलाइन टिकट बुक न होने के कारण कइयों को गेट से वापस लौटना पड़ा।
अपने बहुचर्चित हेरिटेज इंडिया टूर के तहत देहरादून पहुंचे डा. सतिंदर सरताज के परेड ग्राउंड में रविवार देर रात तक चलने वाले कार्यक्रम के लिए शाम को ही लोग पहुंचने लगे थे।
इस आयोजन के लिए टिकट की सुविधा आनलाइन की गई। पूरा परेड ग्राउंड में लोग उन्हें सुनने को लिए बेताब दिखे। बिना आनलाइन बुकिंग के टिकट से एंट्री न मिलने के कारण बाहर भी काफी भीड़ लगी रही।
वहीं, जैसे ही सरताज मंच पर पहुंचे लोगों तालियों से स्वागत किया। अधिकतर दर्शक उनका गाना साई वे साढी फरियाद तेरे ताई.. सुनने पहुंचे थे।
लाइव शो में सरताज ने अपने लोकप्रिय सूफियाना और लोकगीतों की प्रस्तुति दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में उन्होंने जो भी गीत सुनाए दर्शकों के दिल पर चढ़ गया।
छड्ड बल्ले बल्ले नू.., ये गुस्ताखियां, साई वे साढी फरियाद तेरे ताई.. सजन राजी..,गुरबानी.., आजाने जी जिद न करो…,जब- जब जुल्फ़ें तेरी…समेत हर गाने पर दर्शक झूमते नजर आए।
हर एक गाना खत्म होने पर एक और गाने की मांग होती रही। इससे पहले शनिवार रात को डा. सतिंदर सरताज में श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में माथा भी टेका।
स्टाल पर खूब खरीदारी
कार्यक्रम में परिसर में लगे मोमो, पिज्जा, स्नैक्स, पाप कार्न समेत विभिन्न स्टाल का आनंद लिया। वहीं, सेल्फी प्वाइंट में भी लोगों की भीड़ रही।
भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा
देहरादून: कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग दीवार को फांदकर अंदर जाने लगे। इस दौरान पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने तो उन्हें वहां से खदेड़ा।
कई बार गेट में प्रवेश को लेकर भी पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के साथ लोगों की नोंकझोंक हुई।









