Department

Big Breaking:-लोक गायिका प्रियंका महर ने बिखेरा जलवा, उत्तरकाशी में अपने गीतों से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

उत्तरकाशी के डुंडा में आयोजित मां रेणुका विकास मेले का छठा दिन लोक गायिका प्रियंका महर के नाम रहा। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उत्तरकाशी। डुंडा के सिद्धपीठ मां रेणुका देवी मंदिर परिसर में आयोजित मां रेणुका विकास मेले का छठवां दिन लोक गायिका प्रियंका महर के नाम रहा।

प्रियंका के बेडु पाको बारामासा, तेरा मेरा बारा मा, बाजे रे मुरलिया हुडू की गमा गम आदि ने मेला पंडाल में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान लोक गायक नवीन कठैत, भगवान सिंह राणा व राज टाइगर को सम्मानित किया गया।

जनपद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में रविवार को लोक प्रियंका महर को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

प्रियंका महर ने भी लोकगीतों के साथ हिंदी गीतों ऐसी झड़ी लगाई कि दर्शक झूम उठे।

प्रियंका ने अपने मोटरों को सैणु होयु, ऐ जी डांडी काठिंयों मां बैठी होली, ऋतु बौडी ऐगी आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही लूटी।

इसके बाद देर शाम तक लोक गायक नवीन कठैत, भगवान सिंह राणा व राज टाइगर ने भी लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

इस बीच विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी गढ़वाली, जौनसारी, पंजाबी आदि गीत व नृत्य के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, स्वराज विद्वान, ठाकुर महेंद्र पाल परमार, सूरत राम नौटियाल, हरेंद्र रणा, सत्ये सिंह राणा, ब्लाक डुंडा व भटवाड़ी के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार ने बताया कि सात दिवसीय मेले का समापन सोमवार को देवडोली नृत्य के साथ होगा। इस मौके पर मेला आयोजन समिति के सचिव पदम दत्त जोशी, मनवीर रावत, राघवेंद्र उनियाल, जयप्रकाश राणा आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top