पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मॉरीशस में लापता धर्मेंद्र सिंह बिष्ट की सकुशल बरामदगी के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा है।
द्वारहाट (अल्मोड़ा)। मारीशस में लापता कुंथाड़ी गांव के धर्मेंद्र सिंह बिष्ट की सकुशल बरामदगी को पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट व नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने पहल की है।
उन्होंने विदेश मंत्री एएस जयशंकर को पत्र लिख और इंटरनेट माध्यम से घटना के बारे में बताया है। साथ ही मारीशस में भारतीय दूतावास को तत्काल हस्तक्षेप कर स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कायम कर धर्मेंद्र के तलाशी अभियान में तेजी लाने संबंधी दिशा निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके। इधर स्वजन लापता युवक की हत्या की आशंका जताने लगे हैं। उसके पिता मदन सिंह फिर थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विकासखंड के कुंथाड़ी गांव निवासी मदन सिंह बिष्ट के 26 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र का आठ दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। वह बीते वर्ष अप्रैल 2025 में मारीशस गया था।



