Nainital

Big Breaking:-नैनीताल में डेरी प्रोडक्ट से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

नैनीताल के दो गांव के समीप दूध और अन्य डेरी प्रोडक्ट ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे ज्योलीकोट पुलिस ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा है।

नैनीताल। शहर की समीपवर्ती दो गांव क्षेत्र में दूध और अन्य डेरी प्रोडक्ट लेकर नैनीताल को आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। सूचना के बाद पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने घायल अवस्था में ट्रक चालक को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकला। जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुयालबाड़ी रामगाढ़ निवासी बालम सुयाल सोमवार सुबह तड़के ट्रक संख्या uk04-ए 9728 से आनंदा दूध डेयरी का दूध और अन्य डेरी प्रोडक्ट लेकर नैनीताल को आ रहा था। वह दो गांव के समीप पहुंचा ही था कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया।

गनीमत रही की वाहन चालक ने बीच खाई में ही बाहर छलांग लगा दी। हादसे में वह घायल हो गया। सूचना के बाद ज्योलीकोट चौकी कांस्टेबल मलकीत सिंह, अनूप सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर किसी तरह चालक को खाई से बाहर निकाला। जिसे 108 की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया गया है। हादसे में वाहन में लदा हजारों का डेरी प्रोडक्ट बर्बाद हो गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top