नैनीताल में नहीं थम रहा है बारिश का दौर, नैनी झील से छह इंच निकासी जारी
नैनीताल में लगातार बारिश से नैनी झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे छह इंच पानी की निकासी जारी है।
नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार को पूरे दिन बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह भी बारिश जारी रही। निरंतर बारिश से झील के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और झील से जलनिकासी जारी रखी गई।
गुरुवार सुबह के समय मौसम में सुधार हुआ और धूप के दर्शन होने से बारिश की संभावना नहीं थी, लेकिन करीब 10 बजे हल्की रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जो रुक रुक कर पूरे दिन जारी रही। नगर के ऊपरी क्षेत्रों में कुछ देर को मूसलाधार पानी भी बरसा। जिले में बंद 47 में से 24 सड़कों को खोल दिया गया है।