उत्तराखण्ड

Big Breaking:-पिथौरागढ़ में पेड़ बना देवदूत, 30 मीटर गहरी खाई में गिरती बोलेरो रोककर बचाई सात जानें

पिथौरागढ़-थल मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो 30 मीटर खाई की ओर लुढ़क गई, लेकिन एक पेड़ से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में चालक सहित सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पिथौरागढ़। थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुवालेख-भौड़ी के बीच बिछुल के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर खाई की ओर लुढ़क गई। इसी दौरान वाहन एक पेड़ में अटक गया और खाई में पूरी तरह गिरने से बच गया।

हादसे में चालक समेत वाहन में सवार सभी सात लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से पिथौरागढ़ लाया जा रहा था। 108 एंबुलेंस मिलने पर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

थल थाने के प्रभारी प्रकाश पांडे ने बताया कि घायलों में बझांग, नेपाल निवासी दीपक चुनारा (32), हरीश कुमार (27) और सुरेश (22) हाल निवासी कुमौड़ शामिल हैं। बताया गया कि ये लोग थल से मशीन का सामान लेकर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। घायलों के अनुसार बोलेरो तेज गति में थी। सड़क के ऊपर एक अन्य वाहन खड़ा होने के कारण चालक को वाहन नियंत्रित करने में परेशानी हुई और बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई की ओर चली गई।

वाहन में लखतीगांव डीडीहाट निवासी चालक दीपांकर (32), उसकी मां मधु देवी (50), छोटा भाई निवेश कुमार (25) और मुवानी स्कूल में तैनात संजौता कोहली (32) भी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम को अलर्ट कर दिया गया।

प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि सर्जन, ईएनटी सर्जन समेत अन्य चिकित्सकों को उपचार के लिए तैनात किया गया था। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति ठीक बताई गई है।

पेड़ बना जिंदगी और मौत के बीच ढाल

थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर बोलेरो हादसे में एक पेड़ सात लोगों के लिए जिंदगी और मौत के बीच ढाल बन गया। अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर खाई की ओर लुढ़की बोलेरो पेड़ में अटक गई। अगर वाहन खाई में गिर जाता तो हादसा बेहद भयावह हो सकता था। पेड़ के सहारे वाहन रुकने से चालक समेत सभी सात लोगों की जान बच गई, हालांकि हादसे में सभी घायल हुए हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top