हल्दूचौड़, नैनीताल के हिमांशु मिश्रा ने विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। दुर्गापालपुर परमा निवासी गोपाल दत्त मिश्रा और विमला मिश्रा के पुत्र हिमांशु मिश्रा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बचपन से मेधावी हिमांशु ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और आईआईटी वाराणसी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। इसके बाद विदेशी कंपनी में बड़े पैकेज की नौकरी छोड़कर उन्होंने सेना में अधिकारी बनने का अपना बचपन का सपना पूरा किया।
हिमांशु के पिता 17 कुमाऊं रेजिमेंट से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता गृहिणी हैं। उनकी उपलब्धि पर विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, कमलेश चंदोला, हेमवतीनंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान सुरेंद्र मलवाल सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।