खेल/मनोरंजन

Big Breaking:-हॉकी में शानदार प्रदर्शन, ट्रॉफी जीतकर लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

दिनांक 17-से-19 सितंबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में जनपद देहरादून का प्रतिनिधित्व कर ट्रॉफी जीतने के पश्चात विद्यालय पहुंचे हॉकी खिलाड़ी अनुराग, वासू, बबलू, कृष्णा, आदर्श, चिराग और हैप्पी का विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र सिंह गुलेरिया जी ने सभी हॉकी खिलाड़ियों एवं उनके मार्गदर्शक पंकज सती (सहायक अध्यापक शारीरिक शिक्षा) को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, वर्तमान समय में केवल खेल ही बच्चों को नशे से दूर रखने एवं मोबाइल पर अनावश्यक समय बर्बाद करने से बचा सकता है, श्री गुलेरिया जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास भी होता है।


विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पंकज सती द्वारा अवगत कराया गया कि देहरादून में आयोजित उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगे राष्ट्रीय स्तर के लिए होता है तथा चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। पंकज सती द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पीएम श्री रा०इ०का० आई०डी०पी०एल० से प्रत्येक वर्ष हॉकी खेल में राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ी प्रतिभाग करते आ रहे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top