Department

Big Breaking:-नए साल पर 12,856 परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना, पीएम आवास शहरी की 15 परियोजनाएं पूरी

नए साल पर कई परिवारों को अपने सपनों का आशियाना मिल जाएगा। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में 15 आवासीय परियोजनाओं का निर्माण अंतिम दौर में है। नौ परियोजनाएं तो ऐसी हैं जो साल के शुरू में सबसे पहले पूरी हो जाएंगी।

नए साल पर उत्तराखंड के 12,856 परिवारों को सपनों का आशियाना मिलेगा। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) ने इसकी तैयारी अंतिम दौर में पहुंचा दी है। 31 दिसंबर तक 15 आवासीय परियोजनाएं पूरी करके लाभार्थियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में 15 आवासीय परियोजनाओं का निर्माण अंतिम दौर में है। सीएम धामी स्वयं विभागीय मंत्री होने के नाते भी परियोजनाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। 31 दिसंबर तक सभी प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

नौ परियोजनाएं तो ऐसी हैं जो साल के शुरू में सबसे पहले पूरी हो जाएंगी। प्रमुख सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने भी नए साल में इन आवासों के आवंटन के निर्देश दिए हैं।

परियोजनाओं का लॉटरी से आवंटन हो चुका है। लाभार्थियों को कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्थानीय प्राधिकरण के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top