उत्तराखण्ड

Big Breaking:-राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ, उत्तराखंड में जगाएंगे राष्ट्रभक्ति की अलख; हर ओर गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

भाजपा उत्तराखंड में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाएगी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सरकारी और शिक्षण संस्थानों में सामूहिक गायन होगा।

इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रगीत के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जगाना है। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

देहरादून। भाजपा राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ प्रदेश भर में जन सहभागिता के साथ मनाएगी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी शिक्षण एवं सरकारी संस्थानों और विधानसभा स्तर पर वंदेमातरम का गायन किया जाएगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रगीत में निहित राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना है।

आगामी सात से 26 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में संयोजक की जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत को सौंपी है। सह संयोजक के रूप में प्रदेश मंत्री गौरव पांडेय व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत कार्य देखेंगे।

अभियान प्रदेश में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की भूमिका को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वंदे मातरम ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का प्रतीक था। आज भी इसमें निहित प्रबल राष्ट्रीय भावना और इसके प्रेरक प्रभाव को फिर से भारतीय समाज में प्रतिध्वनित करने के उद्देश्य ये अभियान प्रदेश में विधानसभा स्तर पर चलाया जाएगा।

ये स्वदेशी आंदोलन का वो प्रमुख नारा था जो बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, भगत सिंह और सुभाषचंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों का भी प्रेरणास्रोत रहा।सभी जिला कार्यालयों और संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में इसका सामूहिक गान किया जाएगा।

सात नवंबर को गढ़वाल संभाग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में देहरादून स्थित पुलिस लाइन में सामूहिक गायन किया जाएगा। वहीं कुमाऊं संभाग में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कालेज में सामूहिक वंदे मातरम गायन होगा। युवाओं व इन्फ्लुएंसर्स को वंदे मातरम का वाचन या गायन करते हुए रील या वीडियो बनाने के लिए प्रोत्साहित करने को प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।


Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top