Big Breaking:-मेटल प्लांट से चांदी का 170 ग्राम का टुकड़ा चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस; जांच शुरू

रुद्रपुर के सिडकुल स्थित एक मेटल प्लांट से 170 ग्राम चांदी चोरी का मामला सामने आया है। प्लांट में कार्यरत एक हेल्पर अरविंद कुमार चांदी का टुकड़ा मुंह में छिपाकर ले जा रहा था,

जिसे सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर पकड़ लिया। चोरी की गई चांदी की कीमत 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर। सोने के साथ ही चांदी में उछाल आया तो इसकी कीमत पर भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। जो अब आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। ऐसे में चांदी के चोरी के मामले भी सामने आने लगे है।

सिडकुल की मेटल प्लांट में काम करने वाला हेल्पर 170 ग्राम का चांदी का टुकड़ा मुंह में छिपाकर चोरी कर ले जा रहा था। जिसे गेट पर चेकिंग के दौरान सिक्योरिटी आफिसर ने पकड़ लिया। साथ ही उसे पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

माधोपुर मुड़ियां आजमगढ़ यूपी निवासी रजनीश पाल ने बताया कि वह पंतनगर सिडकुल स्थित मेटल प्लांट सेक्टर 14 में सिक्योरिटी हेड के पद पर कार्यरत है। गुरुवार शाम को फैक्ट्री की शिफ्ट छूटने के दौरान सिक्योरिटी आफिसर मान सिंह कर्मचारियों की जांच कर रहे थे।

इस दौरान फैक्ट्री में हेल्पर के पद पर काम करने वाले ग्राम बकेनिया जैतिपुर जिला शाहजहांपुर यूपी निवासी अरविंद कुमार पुत्र अशोक कुमार की भी जांच की। जांच के दौरान अरविंद कुमार के मुंह से 70 हजार रुपये कीमत का 170 ग्राम का चांदी का टुकड़ा मिला।

पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह चांदी का टुकड़ा चोरी कर ले जा रहा था। बाद में सिक्योरिटी आफिसर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया है।

थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि आरोपित हेल्पर पर प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें