
उत्तराखंड में 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 के लिए चुना गया है। इनमें 12 प्रारंभिक, 6 माध्यमिक और एक डायट शिक्षक शामिल हैं।
देहरादून। राज्य स्तरीय शैलेश मटियानी पुरस्कार इस बार 12 प्रारंभिक, छह माध्यमिक शिक्षकों के अलावा एक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) उत्तरकाशी के शिक्षक को दिया जाएगा।
18 शिक्षकों को नकद पुरस्कार के साथ दो वर्ष का सेवा विस्तार मिलेगा, केवल डायट के शिक्षक को सेवा विस्तार नहीं मिलेगा।
हालांकि, यदि सेवाकाल के दौरान वे किसी विद्यालय में शिक्षक के रूप में नियुक्त होते हैं तो उन्हें भी सेवा विस्तार का लाभ मिलेगा।
शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025 के लिए महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर राज्य चयन समिति ने 13 फरवरी 2026 को बैठक कर अंतिम सूची को मंजूरी दी थी।
इसके बाद राज्यपाल की स्वीकृति मिलने पर गुरुवार को 19 शिक्षकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार शिक्षा के उन्नयन और गुणात्मक सुधार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है।
इन्हें मिलेगा सम्मान
प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी रिखड़ीखाल पौड़ी से विष्णुपाल सिंह नेगी
- राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता नारायणबगड़ चमोली से लखपत सिंह रावत
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयकोटी पुरोला उत्तरकाशी से पृथ्वी सिंह रावत
- राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंडोली अपर देहरादून से वीरेंद्र सिंह रावत
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर हरिद्वार से रोबिन कुमार
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहेड़ी भिलंगना टिहरी गढ़वाल से महेश्वर प्रसाद सेमवाल
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौंडिक अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग से शशिकांत नौटियाल
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौढाकोट चंपावत से जहीर अब्बास
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा ऊधम सिंह नगर से नौ सिंह
- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयपुर कोटाबाग नैनीताल से डा श्वेता मजगाई
- राजकीय प्राथमिक विद्यालय मदकोट पिथौरागढ़ से विक्रम सिंह परिहार
- राजकीय जूनियर हाईस्कूल ग्वाड़ द्वाराहाट अल्मोड़ा से त्रिलोक सिंह अधिकारी
माध्यमिक शिक्षा वर्ग में
- राजकीय इंटर कालेज जगतेश्वर पाबौ पौड़ी गढ़वाल से नरेन्द्र सिंह नेगी
- राजकीय बालिका इंटर कालेज गौचर चमोली से डा सुमन ध्यानी शर्मा
- राइका भगवानपुर धारकोट देहरादून से प्रधनाचार्य डा अतुल कुमार श्रीवास्तव
- राजकीय बालिका इंटर कालेज गुलाबशाहपीर हरिद्वार से कमलेश पंवार
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसों चंपावत से नवीन चंद्र पंत
- भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल से प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता
- प्रशिक्षण संस्थान श्रेणी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट, उत्तरकाशी के प्रवक्ता डा सुबोध सिंह बिष्ट को चयनित किया गया है।
शासनादेश के अनुसार चयनित शिक्षकों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और सम्मान के साथ दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा। हालांकि डायट शिक्षक को सेवा विस्तार के प्रविधान से बाहर रखा गया है।









