Department

Big Breaking:-हीरा गैस सर्विस पर बड़ी कार्रवाई, 14 हजार कनेक्शन हुए ट्रांसफर

देहरादून जिला प्रशासन ने मैसर्स हीरा गैस सर्विस पर बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों और वितरण में अनियमितताओं के कारण एजेंसी के लगभग 14,000 गैस कनेक्शन अनिल इंडेन गैस सर्विस और आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।

देहरादून। गैस वितरण में लगातार शिकायतों और सड़क तक पहुंचे उपभोक्ता आक्रोश के बीच जिला प्रशासन ने मैसर्स हीरा गैस सर्विस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सभी करीब 14 हजार गैस कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर कर दिए हैं।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को गैस वितरण व्यवस्था में अब तक का सबसे सख्त हस्तक्षेप माना जा रहा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में लंबे समय से एजेंसी के खिलाफ गैस वितरण में अनियमितताओं, देरी और शिकायतों की जानकारी पहुंच रही थी। जांच के निर्देश दिए गए तो वितरण व्यवस्था में गड़बड़ियां सामने आईं।

इसके बाद प्रशासन ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एजेंसी के सभी कनेक्शन अनिल इंडेन गैस सर्विस और आर्केडिया इंडेन गैस सर्विस में स्थानांतरित कर दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में बाधा न आए, इसलिए ट्रांसफर प्रक्रिया तत्काल लागू की गई है। इससे जुड़े उपभोक्ताओं को अब नई एजेंसियों के माध्यम से सिलिंडर उपलब्ध होंगे।

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि गैस वितरण में लापरवाही या धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी एजेंसियों को तय मानकों के अनुसार काम करना होगा।

पहले मुकदमा, अब कनेक्शन ट्रांसफर

हीरा गैस सर्विस के खिलाफ इससे पहले भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका था। इसके बावजूद वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। प्रशासन का मानना है कि लगातार शिकायतें और जमीनी स्तर पर असंतोष बढ़ने के बाद यह कार्रवाई जरूरी हो गई थी।

क्यूआरटी मैदान में उतरी

एलपीजी वितरण की निगरानी के लिए जिले में क्षेत्रवार गठित क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने शुक्रवार को विभिन्न गैस एजेंसियों पर पहुंचकर मांग, आपूर्ति और होम डिलीवरी की स्थिति जांची।

जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में गैस आपूर्ति से जुड़ी 15 शिकायतें दर्ज हुईं। खाद्य पूर्ति विभाग को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिले में इतना गैस स्टाक उपलब्ध

  • घरेलू सिलिंडर आपूर्ति: 17,527 उपभोक्ता
  • व्यावसायिक सिलिंडर आपूर्ति: 970 उपभोक्ता
  • घरेलू स्टाक: 35,167 सिलिंडर
  • व्यावसायिक स्टाक: 3,642 सिलिंडर
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top