Big Breaking:-देहरादून के सेलाकुई में 250 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य सुरक्षा व पुलिस टीम ने किया कराया नष्ट

देहरादून के सेलाकुई में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक वाहन से भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर जब्त किया। जांच में यह पनीर अस्वच्छ और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया,

जिसमें तेज दुर्गंध आ रही थी। बिना वैध लाइसेंस के आपूर्ति किए जा रहे लगभग 250 किलो पनीर को टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

देहरादून। थाना सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को एक वाहन से बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर पकड़ा गया। जांच में पनीर अस्वच्छ और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर ही करीब 250 किलो पनीर नष्ट कर दिया।

थाना सेलाकुई से एसएसआइ जितेंद्र कुमार की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना ने किया। उनके साथ वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर क्षेत्र संजय तिवारी और नगर निगम क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी रमेश सिंह भी मौजूद थे।

जांच में पता चला कि संदिग्ध पनीर को अस्वच्छ हालात में रखा गया था और बिना वैध खाद्य लाइसेंस के सप्लाई किया जा रहा था। पनीर से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे इसके खाने योग्य न होने का अंदेशा स्पष्ट हुआ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पनीर और दही के नमूने जांच के लिए लिए। इसके बाद 250 किलो पनीर को मानव उपयोग के लिए अनुपयुक्त घोषित करते हुए जेसीबी से गड्ढा खोदकर मौके पर नष्ट किया गया।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड के आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देशों के अनुसार, मिलावट और अवैध खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें