Department

Big Breaking:-भूमि प्रकरण मामले में विरोध करने जुटे लोग, राहुल गांधी को लिखा पत्र- कहा बचा लीजिए बापूग्राम

बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ऋषिकेश आईडीपीएल हॉकी मैदान में लोगों की भीड़ एकजुट हुई, जो अपनी भूमि के लिए लड़ाई लड़ रही है। इस संबंध में राहुल गांधी को भी एक पत्र भेजा गया है।

आईडीपीएल हॉकी मैदान ऋषिकेश में बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए। बापू ग्राम गीता नगर 20 बीघा मीरा नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों भूमि प्रकरण मामले को लेकर स्थानीय लोगों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिख बापूग्राम बचाने की मांग की गई है।

नगर निगम ऋषिकेश पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने राहुल गांधी को पत्र लिख कर बापूग्राम बचाने की मांग की है। अभिनव सिंह मलिक ने पत्र में लिखा की वह भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ यह पत्र लिख रहा हूं,

जो केवल उनका नहीं, बल्कि ऋषिकेश ओर ऋषिकेश के बापूग्राम, पशुलोक, शिवाजी नगर और आसपास के क्षेत्रों में निवासरत लगभग एक लाख भयभीत नागरिकों की सामूहिक पुकार है।

कहा कि हमारे डूबते हुए आशियानों को आप ही बचा सकते हैं। यह मामला सिर्फ जमीन के एक टुकड़े का नहीं है। कहा कि जिस भूमि को आज उत्तराखंड का वन विभाग और प्रशासन अतिक्रमण कहकर खाली कराना चाहता है,

उसका इतिहास भारत की आजादी के स्वर्णिम पन्नों से जुड़ा हुआ है। यह कोई अवैध कब्जा नहीं है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक पुनर्वास है जिसकी नींव स्वयं महात्मा गांधी जी की प्रेरणा से रखी गई थी। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top