Department

Big Breaking:-उत्तराखंड का 25वां स्थापना दिवस बनेगा ‘ऐतिहासिक’, राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी होंगे शामिल

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति मुर्मु विधानसभा सत्र को संबोधित कर सकती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को 21वीं सदी का तीसरा दशक बताया है।

  1. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री उत्तराखंड रजत जयंती में
  2. पीएम मोदी 9 नवंबर को होंगे शामिल
  3. राष्ट्रपति विधानसभा सत्र को संबोधित करेंगी

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना का रजत जयंती महोत्सव प्रदेशवासियों के लिए यादगार बनने जा रहा है। राष्ट्र्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महोत्सव की शाेभा बढ़ाने उत्तराखंड आ रहे हैं।

मोदी नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास गाथा को सामने रखने के लिए होने वाले विशेष विधानसभा सत्र को संबोधित कर सकती हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड की धरती से गहरा जुड़ाव है। मोदी कह चुके हैं कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है।

प्रदेश जब नौ नवंबर को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करेगा तो मोदी इस अवसर पर रजत जयंती महोत्सव में प्रदेश की जनता के बीच होंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस संबंध में सहमति बन चुकी है। अंतिम अनुमोदन का इंतजार किया जा रहा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top