Nainital

Big Breaking:-40 सीढि़यां चढ़ पुल पर पहुंचे गजराज, उत्पात मचाया; गर्जिया मंदिर में सामान तहस-नहस किया; देखें वीडियो

रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर के पुल पर एक हाथी देर रात चढ़ गया। उसने लगभग 40 सीढ़ियां चढ़कर पुल तक पहुंचा, दुकानों का सामान तोड़ा और करीब दो घंटे तक उत्पात मचाने के बाद जंगल लौट गया।

रामनगर के गर्जिया देवी मंदिर में देर रात एक हाथी मंदिर के पुल पर चढ़ गया। पुल तक पहुंचने के लिए हाथी ने करीब 40 सीढि़यां चढ़ीं।

उसने वहां दुकानों के सामान को तहस-नहस कर दिया। करीब दो घंटे पुल पर उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया।

हाथी बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे मंदिर के पास पहुंचा। हाथी के उत्पात से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। मंदिर के पुजारियों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की ओर से वन कर्मियों की गश्त को बढ़ा दिया गया है।

मंदिर के पुजारी शुभम पांडेय ने बताया कि पुल में सामान अस्त-व्यस्त मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरा देखा गया। इसमें हाथी की दो घंटे की हरकत पुजारियों के सामने आई।

बताया कि हाथी इससे पूर्व भी सीढि़यों पर चढ़ने का प्रयास कर चुका है। यह पहली बार है कि हाथी मंदिर के पुल तक चढ़ आया।

वन्य जीव प्रेमी संजय छिमवाल ने बताया कि हाथियों को कई बार कई जटिल स्थानों पर चलते देखा गया है। हाथियों के लिए सीढि़यां चढ़ना आम बात है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top