Department

Big Breaking:-राज्य गठन से अब तक प्रदेश में दिव्यांगता कोटे से हुई 565 शिक्षक भर्ती, न्यायालय ने मांगी जानकारी

राज्य गठन से अब तक प्रदेश में दिव्यांगता कोटे से 565 शिक्षक भर्ती हुई।  प्रवक्ता और एलटी संवर्ग में करीब 565 शिक्षक दिव्यांगता कोटे से भर्ती हुए हैं।

राज्य गठन से लेकर अब तक प्रदेश में दिव्यांगता कोटे से 365 सहायक अध्यापक एलटी और 200 प्रवक्ता भर्ती हुए। इसके अलावा कई शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा में इस कोटे से भर्ती हुए हैं।

न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन ने न सिर्फ गलत प्रमाणपत्र के आधार पर भर्ती हुए शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी है बल्कि यह भी जानकारी मांगी है कि राज्य गठन से लेकर अब तक कितने शिक्षक दिव्यांगता कोटे से भर्ती हुए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती के मुताबिक प्रवक्ता और एलटी संवर्ग में करीब 565 शिक्षक दिव्यांगता कोटे से भर्ती हुए हैं। प्रारंभिक शिक्षा में भी कई शिक्षक दिव्यांगता कोटे से भर्ती हुए हैं।

इन शिक्षकों की संख्या के बारे में जानकारी मांगने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top