Department

Big Breaking:-यहाँ मकान में लग गई आग, मौके पर दमकल के वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गया 

*थाना रायवाला*

आज दिनांक 13 सितंबर 2024 को समय 9:00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली की गोल कोठी के पास एक दुकान के ऊपर प्रथम तल के मकान में आग लग गई है।

सूचना पर पुलिस तथा फायर की गाड़ी मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर दमकल के वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गयाl घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि उक्त मकान में प्रेमचंद पुत्र स्वर्गीय रामाशीष निवासी गैस गोदाम के पास वाली गली, गोल कोठी के पास हरिपुर कला, थाना रायवाला अपने परिवार के साथ निवास करते हैl

प्रेमचंद की पत्नी अपने बच्चे के साथ गांव गई थी, प्रेमचंद कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है जो आज  आज सुबह घर में पूजा कर दिया जलाकर निकला था। प्रथमदृष्टया पूजा के दिए से घर पर लगाना प्रतीत हो रहा है,  आग से घर मे रखा घरेलू सामान जल गया,  कोई जन हानि नहीं हुई है l आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top