Department

Big Breaking:-सिविल अस्पताल के पास घर के कमरे में लगी आग, दिल्ली निवासी एक व्यक्ति जिंदा जला

दिल्ली निवासी एक युवक मसूरी में किराए पर रहता था। आज वह कमरे के अंदर हीटर के पास जली अवस्था में पड़ा हुआ था।

सिविल अस्पताल मसूरी के पास स्थित संजीव गोयल के मकान के एक कमरे में शुक्रवार शाम को आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। सूचना पर पुलिस टीम जब तक पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक मृतक के शरीर का बड़ा हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शाम के समय सिविल अस्पताल के पास एक घर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर तत्काल पुलिस बल एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान में गौरव टुटेजा (47) निवासी एफ-62, ब्लॉक-एफ, कालकाजी दक्षिण दिल्ली किराये पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे गौरव टुटेजा को आस-पड़ोस के लोगों ने बाजार से रूम हीटर लेकर आते देखा था।

शाम के समय कमरे से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मकान स्वामी को सूचित किया गया। कमरे को खोलकर देखा गया तो कमरे हीटर जल रहा था और आग लगी हुई थी। बिस्तर व अन्य घरेलू सामान जला हुआ पाया गया।

पुलिस एवं फायर सर्विस टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया। कमरे के अंदर गौरव हीटर के पास जली अवस्था में पड़ा हुआ था। गौरव की मृत्यु हो चुकी थी। शव को सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top