उत्तराखण्ड

Big Breaking:-रतकोटी गांव में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल

नागदेव रेंज के रतकोटी गांव में सोबती देवी घास लेने गई थी। तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

पौड़ी में पाबौ के रतकोटी गांव में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले में महिला के दोनो कंधों पर घाव के निशान बने हैं। महिला को पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है

जानकारी के अनुसार, नागदेव रेंज के रतकोटी गांव में गुलदार ने घास लेने गई सोबती देवी(54) पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ.पंकज सिंह ने बताया कि महिला के दोनो कंधों पर घाव के निशान हैं। महिला के कंधे पर दर्द होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top