Department

Big Breaking:-28 से होगा एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन, इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस सोमनाथ होंगे मुख्य अतिथि

डॉ. एस सोमनाथ ने जनवरी-2022 से जनवरी-2025 तक इसरो का नेतृत्व करते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अंतरिक्ष वैज्ञानिक व इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ मुख्य अतिथि होंगे। वह देशभर से आ रहे विद्यार्थी प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। अधिवेशन 28 से 30 नवंबर तक देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में होगा।

डॉ. एस सोमनाथ ने जनवरी-2022 से जनवरी-2025 तक इसरो का नेतृत्व करते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां दिलाईं। उनके मार्गदर्शन में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, आदित्य-एल1 मिशन, एक्सपोसैट समेत कई महत्वपूर्ण उपग्रह मिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि डॉ. एस सोमनाथ का भारतीय विज्ञान व अंतरिक्ष अनुसंधान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में कार्य अनुकरणीय है। राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके मार्गदर्शन से देशभर के युवाओं को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top