क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-देहरादून में फिर हादसा: पराली के ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ कंटेनर, सड़क पर पलटा

देहरादून में शिमला बाईपास रोड पर गणेशपुर के पास पराली लदे ट्रक को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया।

देहरादून। शिमला बाईपास रोड पर गुरुवार सुबह गणेशपुर के पास पराली से लदे ट्रक को बचाने के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय शिमला बाईपास रोड पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान गणेशपुर के पास पराली से लदा एक ट्रक सड़क से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक को बचाने के प्रयास में पीछे चल रहा कंटेनर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कंटेनर सड़क पर पलट गया।

अचानक हुए हादसे के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर कंटेनर पलटने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराने के प्रयास शुरू किए। दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। चालक व क्लीनर को हल्की चोटें आई हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top