उत्तराखण्ड

Big Breaking:-गुमखाल-सतपुली मार्ग पर हादसा, खाई में गिरा डंपर, एक की मौत, दो घायल

शिवालिक कंपनी का डंपर मलबा डंपिंग का कार्य कर रहा था। कुल्हाड़ मोड़ के पास पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

गुमखाल-सतपुली मार्ग पर मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा एक डंपर कुल्हाड़ मोड़ के पास गहरी खाई में गिर गया। हादसे में डंपर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। 

लैंसडौन पुलिस के अनुसार, गुमखाल-सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवालिक कंपनी का डंपर मलबा डंपिंग का कार्य कर रहा था। कुल्हाड़ मोड़ के पास पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में बॉबी (48) पुत्र रामकिशन, निवासी ग्राम अध्याना, नकुड़, जिला सहारनपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं,  शिवकुमार पुत्र संजीव और सूरज पुत्र जादवीर, दोनों निवासी यमुनानगर, हरियाणा को सतपुली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया। कोतवाली पुलिस लैंसडौन के वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top