Department

Big Breaking:-UPCL का कारनामा: पहले तीन साल से बिल नहीं भेजा, अब कनेक्शन काटने पहुंची टीम

ऊर्जा निगम ने बहादराबाद के नरेश वर्मा को तीन साल से बिजली बिल नहीं भेजा। अब बकाया 60,000 रुपये के लिए कनेक्शन काटने टीम पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों ने विरोध किया।

बहादराबाद ।  ऊर्जा निगम ने पिछले तीन वर्षों से उपभोक्ता नरेश वर्मा को बिजली का बिल नहीं भेजा। सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम बिजली कनेक्शन काटने के लिए पहुंची तो तब पता चला कि उपभोक्ता के पास तीन वर्ष से बिल ही नहीं भेजा।

जब ऊर्जा निगम ने कनेक्शन काटने की तैयारी की तो स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के प्रति रोष व्यक्त किया। उपभोक्ता ने ऊर्जा निगम से बिजली बिल जमा करने के लिए दो दिन का समय मांगा।

जानकारी के अनुसार, नरेश वर्मा ने लगभग तीन वर्ष पूर्व अपने आवास पर सोलर ऊर्जा का प्लांट स्थापित किया था। इसके बाद से नियमित रूप से बिल न आने की समस्या शुरू हो गई। उपभोक्ता नरेश वर्मा का कहना है कि उसने कई बार ऊर्जा निगम के कार्यालय में जाकर मौखिक व लिखित रूप से निवेदन किया कि उसका बिजली बिल भेजा जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की बकाया स्थिति उत्पन्न न हो।

बावजूद इसके ऊर्जा निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मामला तब सामने आया जब ऊर्जा निगम की टीम बकाया बिल का हवाला देते हुए कनेक्शन काटने पहुंच गई। ऊर्जा निगम की कार्रवाई पर उपभोक्ता ने नाराजगी व्यक्त की।

एसडीओ अक्षय कपिल ने कहा कि उन्होंने छह माह पूर्व ही कार्यभार संभाला है। पूर्व की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन, पुराने अभिलेख देखेंगे कि संबंधित उपभोक्ता को बिजली बिल क्यों नहीं भेजा गया है। तीन साल से बिजली का बिल जमा नहीं होने से 60 हजार रुपये बकाया है। उपभोक्ता ने दो दिन का समय मांगा है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top