Big Breaking:-जिलाधिकारी के निर्देशन में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई; दो बालकों का रेस्क्यू


जिलाधिकारी के निर्देशन में भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई; दो बालकों का रेस्क्यू

देहरादून, दिनांक 04 फरवरी 2026 (सूवि) जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद में भिक्षावृत्ति पर प्रभावी करवाई गतिमान है । आज भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने जैसी गतिविधियों में संलिप्त बच्चों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भिक्षावृत्ति निरोधक टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।


अभियान के दौरान कोलागढ़ चौक एवं पंडितवारी, चकराता रोड क्षेत्र से भिक्षावृत्ति/कूड़ा बिनने में संलिप्त दो नाबालिग बालकों को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के उपरांत दोनों बच्चों की नियमानुसार जनरल डायरी (GD) दर्ज की गई तथा उनका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।


समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात दोनों बालकों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ‘समर्पण’ बाल संरक्षण गृह में सुरक्षित रूप से रखवाया गया है।


जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


जिलाधिकारी ने आमजन से भी अपील की है कि भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित न करें तथा यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।

—0—-

Ad Ad

सम्बंधित खबरें