Department

Big Breaking:-खंडुली गांव में भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर

महिला ज्योति देवी पशुओं का चारा लेने जंगल जा रही थी, इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। 

पौड़ी में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को भी पाबौ विकासखंड के खंडुली गांव में भालू ने जंगल में चारा लेने गई एक महिला पर अचानक हमला कर दिया।

महिला को 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है। महिला ज्योति देवी, पत्नी जगदीश जंगल जा रही थी, इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाया। जिला पंचायत सदस्य कलूण भरत रावत ने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर किया। 

इस विषय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से संपर्क किया गया। जिसके बाद महिला को एयर एंबुलेंस से देहरादून में मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top