Big Breaking:-रुड़की में प्रशासन का Bulldozer Action, शिकारपुर में 7.5 बीघा भूमि पर किए अवैध कब्जों को किया ध्वस्त

शिकारपुर ग्राम पंचायत में 7.5 बीघा भूमि पर हुए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया।

लंढौरा (रुड़की)। Bulldozer Action ग्राम पंचायत शिकारपुर में करीब 7.5 बीघा भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

पैमाइश के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और बाउंड्रीवाल सहित अन्य निर्माण तोड़कर जमीन को कब्जामुक्त कराया।

सोमवार को लंढौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकारपुर में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया गया।

नायब तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि शिकायत के आधार पर खसरा नंबर 27, 28, 29 और 30 की करीब साढ़े सात बीघा जमीन ग्राम पंचायत की भूमि पाई गई।

जिस पर कुछ लोगों द्वारा बाउंड्रीवाल बनाकर और कालोनी काटकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।

मामले का संज्ञान लेते हुए तहसील प्रशासन ने पहले संबंधित खसरा नंबरों की पैमाइश कराई और जमीन की निशानदेही की।

जिसके बाद नायब तहसीलदार यूसुफ अली के नेतृत्व में कानूनगो ओमप्रकाश, लेखपाल अलका की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचें। प्रशासनिक टीम ने जमीन को कब्जामुक्त कराया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें