Department

Big Breaking:-फिर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

सभी थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों, घरेलू नौकरों के सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसको लेकर कोतवाली पुलिस ने लक्खी बाग, मुस्लिम कॉलोनी, रीठा मण्डी आदि स्थानों में सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों और घरेलू नौकरों के सत्यापन की कार्यवाही की।

अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 3 लाख 80 हजार का जुर्माना किया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top