उत्तराखण्ड

Big Breaking:-यूपी सीएम योगी के सारे प्रोग्राम कैंसिल, मां के निधन के बाद उत्तराखंड के पैतृक गांव आ रहे आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, अपने पैतृक गांव पंचूर आ रहे सीएम योगी, मां के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

पौड़ी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है. उन्होंने अपने गांव पंचूर में आखिरी सांस ली. मां की निधन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड आ रहे हैं. जिसके तहत वे अपने गांव पंचूर जाएंगे. जहां वे मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. फिर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पौड़ी के यमकेश्वर के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के हेलीपैड पर लैंड करेंगे. इसके बाद वे वाहन से अपने पैतृक गांव पंचूर जाएंगे.

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने जताया दुख: वहीं, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है. मां का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और संबल होता है.

ऋतु खंडूड़ी ने इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने बाबा सिद्धबली से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें. शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य दें.

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी बोले- मां का जाना दुनिया का सबसे बड़ा दुख: वहीं, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां का दुनिया से चले जाना जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती.

विधायक राजकुमार पोरी ने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top