Department

Big Breaking:-एक लाख के कोट की ड्राई क्लीनिंग में लापरवाही काआरोप,मारपीट का वीडियो अपहरण का आरोप

काग्रेस नेता के पुत्र ने एक लाख की कीमत के कोट की ड्राईक्लीनिंग में लापरवाही का आरोप लगाते दुकानदार से की मारपीट, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रूद्रपुर के मैट्रोपोलिस मॉल में स्थित एक ड्राईक्लीनिंग के प्रतिष्ठान पर महंगे कोट की धुलाई को लेकर बखेड़ा हो गया।

आरोप है कि कार सवार कुछ लोगों ने मैनेजर के साथ मारपीट की और मोबाइल लैपटॉप सहित मैनेजर को अगवा कर ले गये।

जानकारी के अनुसार मैट्रोपोलिस मॉल में स्थित ड्राईक्लीनिंग के प्रतिष्ठान में बखेड़ा हो गया। कार सवार कुछ लोग प्रतिष्ठान में आये और एक लाख की कीमत के कोट की ड्राईक्लीनिंग में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। दुकान स्वामी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि शक्ति विहार निवासी तरूण शर्मा ने सफेद रंग का एक कोर्ट ड्राईक्लीनिंग के लिए दिया था। 

आज उसे लेने तरूण शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ आया और कहने लगा कि सफेद कोट को पीला कर दिया है। इसी बात को लेकर उक्त लोग हंगामा करने लगे और मैनेजर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

उक्त लोग मैनेजर को अपने साथ ले गये साथ ही लैपटॉप,मोबाइल भी अपने साथ ले गये। बताया जा रहा है कि तरूण शर्मा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा का पुत्र है। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है, पुलिस जांच में जुट गई है

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top