उत्तराखण्ड

Big Breaking:-मंत्री महाराज के गजब हाल …जाना था भाजपा कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यालय…

उत्तराखंड के केदारनाथ में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चुनाव प्रचार के लिए केदारनाथ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार में पहुंचे थे ।

सतपाल महाराज भाजपा कार्यालय जाने के बजाय कांग्रेस के कार्यालय में पहुंच गए और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी सतपाल महाराज का माला पहनाकर स्वागत कर दिया ।

थोड़ी देर के बाद सतपाल महाराज को समझ में आया कि वह भाजपा कार्यालय में नहीं कांग्रेस के कार्यालय में पहुंच गए हैं तो तेज कदमों के साथ गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए ।। फिलहाल इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top