उत्तराखण्ड

Big Breaking:-अंकिता भंडारी केस: ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, भड़काऊ ऑडियो-वीडियो वायरल करने का आरोप

ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अंकिता भंडारी मामले से जुड़े आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो प्रसारित करने के आरोप में देहरादून में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की शिकायत पर हुई यह कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना और माहौल खराब करने के प्रयासों से संबंधित है।

देहरादून। अंकिता भंडारी से जुड़े आडियो-वीडियो प्रसारित होने के मामले में डालनवाला कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे में पुलिस ने ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने आरोप लगाया था कि अंकिता भंडारी के मामले में इंटरनेट मीडिया पर सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर के कुछ ऑडियो-वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

इसमें जानबूझकर उनका और भाजपा के अन्य नेताओं का नाम लेकर उन्हें बदनाम करने व साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, यह पूरी कवायद राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। इसका उद्देश्य जनता को गुमराह कर प्रदेश के माहौल को अशांत करना है।

शिकायत में यह भी कहा गया कि उक्त आडियो-वीडियो में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे न केवल शिकायतकर्ता को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, बल्कि भाजपा और उसके पदाधिकारियों की सामाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है।

आरोप है कि इस कथित साजिश में कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने मिलकर प्रदेश और अन्य राज्यों में तनाव, उपद्रव और दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया है।

एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि बताया कि डालनवाला कोतवाली में दर्ज मुकदमे में सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ डालनवाला कोतवाली के अलावा अन्य थानो में भी मुकदमे दर्ज हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top