उत्तराखण्ड

Big Breaking:-अंकिता भंडारी की मां का दर्द! वीडियो जारी कर बयां की पीड़ा, सुनिए क्या कहा

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी की मां ने वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

देहरादून/दिल्ली: दिल्ली से लेकर देहरादून तक इन दिनों अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है. बीते रोज दिल्ली राजघाट पर बापू की समाधि पर बैठे अंकिता भंडारी के माता पिता को पुलिस ने जबरन उठाया. जिसके बाद अंकिता की मां सोनी देवी की तबीयत बिगड़ गई.

दिल्ली में हुए घटनाक्रम के बाद अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने अपना दर्द बयां किया है. साथ ही अंकिता की मां ने दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं.

अंकिता भंडारी की मां ने कहा आज ये वीडियो मैं अपने उत्तराखंड के भाई बहनों के लिए बना रही हूं. उन्होंने कहा-

आज अंकिता के माता पिता किसी काम के लिए बाहर भी नहीं जा सकते. हम राजघाट पर सुकुन के लिए गये थे. हमें नहीं पता था वहां बाहर मीडिया है. मीडिया वालों ने हमसे कुछ पूछना चाहा, इतने में पुलिस वालों ने हमारे साथ जो किया वो मैं कभी नहीं भूल सकती हूं. उसमें से दो महिला पुलिस ने मेरे साथ अभद्र व्यहार किया. अस्पताल में नाक और गर्दन भी दबाई गई. कल से मुझे भय लग रहा है. मेरे साथ तीन बार ऐसा हो गया है. मुझे नहीं पता सरकार हमारे साथ क्या खेल खेल रही है.

-सोनी देवी, अंकिता भंडारी की मां

अंकिता भंडारी की मां ने रोते हुए कहा जिस मां ने अपनी बेटी को खोया हो, वह इंसाफ की गुहार लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हो और बदले में उसे अपमान और दुर्व्यवहार मिल रहा है. उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस ने उनके दर्द को नौटंकी बताया. उन्होंने कहा अगर ये नौटंकी है तो सरकार हमारे साथ क्या कर रही है.

अंकिता भंडारी मर्डर केस के बारे में जानिए

  • अंकिता भंडारी पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट डोभ गांव की रहने वाली थी.
  • अंकिता ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर ब्लॉक के गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी
  • अंकिता अचानक 18 सितंबर 2022 को लापता हुई.
  • 24 सितंबर 2022 को चीला बैराज क्षेत्र में नहर से उसका शव बरामद हुआ.
  • रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दोस्त अंकित गुप्ता, मैनेजर सौरभ भास्कर पर आरोप लगा.
  • इन्होंने अंकिता भंडारी को 18 सितंबर 2022 की रात चीला बैराज की नहर में धक्का दिया.
  • इस घटना के बाद पूरे उत्तराखंड में बवाल हुआ.
  • 30 मई 2025 को कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया और उम्र कैद की सजा सुनाई.
  • इस मामले में अभी सीबीआई जांच चल रही है.
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top