Big Breaking:-देहरादून में एक और हत्या,दिन दहाड़े राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या!

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई इससे दो दिन पहले भी बदमाशों ने एक व्यक्ति को दिन में ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था हालांकि पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन इसके दो दिन बाद ही आज सुबह तकरीबन 10 बजे जिम जा रहे एक व्यक्ति की सिल्वर सिटी राजपुर रोड में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आपको बता दे कि एक व्यक्ति जिसकी उम्र तकरीबन 40 साल बताई जा रही है वो जिम के लिए आया था seजहां जिम जाते समय उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई जिसका नाम विक्रम शर्मा बताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया गया है मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें