Department

Big Breaking:-रुड़की के कारोबारी के पास आया कॉल, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मांगी 30 लाख की रंगदारी

रुड़की में एक व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने आशीष सैनी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,

जिसने आर्मेनिया में रहने वाले अजय हुड्डा के साथ मिलकर इस योजना को अंजाम दिया। पुलिस अजय हुड्डा पर भी कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच जारी है।

रुड़की। धनोरी निवासी कारोबारी से फोन पर 30 लाख के रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आशीष सैनी निवासी मुलदास माजरा को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने आर्मेनिया में रहने वाले अपने साथी अजय हुड्डा मूल निवासी रोहतक हरियाणा के साथ मिलकर रंगदारी की योजना बनाई थी। अजय हुड्डा ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी।

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आशीष को गिरफ्तार किया है। वहीं आर्मेनिया में रह रहे आरोपित पर भी कानूनी कार्रवाई जा रही है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top