हरीश रावत ने कहा कि 14 अक्तूबर को कांग्रेस के साथ मेरे विधिवत संबंध या सदस्यता को 58 वर्ष हो जाएंगे। मैं दो वर्ष पहले से ही कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यक्रमों में भाग लेने लग गया था, इसे मिलाकर कांग्रेस के साथ 60 साल हो जाएंगे।
पूर्व सीएम हरीश रावत 14 अक्तूबर को कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में 60 साल पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक पार्टी ने उनसे किसी बात या गलती पर जवाब तलब नहीं किया। अब उन्हें जनसंवाद यात्रा करने पर स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है।
हरीश रावत ने कहा कि 14 अक्तूबर को कांग्रेस के साथ मेरे विधिवत संबंध या सदस्यता को 58 वर्ष हो जाएंगे। मैं दो वर्ष पहले से ही कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यक्रमों में भाग लेने लग गया था, इसे मिलाकर कांग्रेस के साथ 60 साल हो जाएंगे। इन वर्षों में मैंने बहुत सारी गलतियां की होंगी, मगर पार्टी ने कभी भी मुझसे जवाब तलब नहीं किया।
बहुत हुआ तो यूं ही पूछ लिया कि क्या बात हो गई और हमने अपनी राजनीतिक शरारत का जो भी कारण बता हो, पार्टी ने उसे अपने एक सिपाही का बयान मानकर स्वीकार किया। नई दिल्ली जाते समय मेरे मन में एक अजीब से उल्लास का अहसास हुआ है।
मुझे सोशल मीडिया से जानकारी मिली कि मुझसे जवाब या स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, लेकिन मैंने स्वयं भी मिलने का समय मांग लिया था। मैं खुद भी स्पष्टीकरण देने के लिए उत्सुक हूं। मेरे 60 साल के राजनीतिक जीवन में एक कमी रह गई थी, वो पूरी हो रही है।.



