Department

Big Breaking:-लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, बीते दो साल से हैं खाली

लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 22 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग में बीते दो साल से अध्यक्ष का पद खाली है।

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व तीन सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्मिक विभाग ने अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए 22 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। आयोग में बीते दो साल से अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है।

सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों पदों पर नियुक्ति की विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षिक व अनुभव प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ आवेदन पत्र को 22 जनवरी 2026 की शाम छह बजे तक डाक के माध्यम से कार्मिक एवं सतर्कता विभाग डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन, सचिवालय परिसर को उपलब्ध करना होगा।

निर्धारित अर्हता के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ऐसे सक्षम, ईमानदार एवं निष्पक्ष व्यक्ति होंगे, जिनमें उत्कृष्ट क्षमता, सत्यनिष्ठा एवं उच्च प्रतिष्ठा के साथ साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, प्रशासनिक अथवा न्याय क्षेत्र में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव हो।

नियुक्ति के समय आयोग के अध्यक्ष समेत कुल सात सदस्यों में से आधे सदस्य ऐसे होंगे, जिन्होंने केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्षों तक पद धारण किया हो।

साथ ही अध्यक्ष समेत न्यूनतम तीन सदस्य ऐसे होंगे, जिनके पास केंद्र व राज्य सरकार में श्रेणी ‘क’ के अधिकारी के रूप में सेवा का अनुभव हो।

आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, पद धारण करेंगे। आवेदन फार्म सरकार की वेबसाइट https://uk.gov.in पर उपलब्ध है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top