Department

Big Breaking:-हाईवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना के जवान की मौत, अस्पताल में हंगामा

जवान किसी काम से भगवानपुर जा रहा था। तभी वह रास्ते में बस ने उनकी बाइट को टक्कर मार दी और जवान की मौत हो गई।

देहरादून हाईवे पर रविवार शाम हादसा हो गया।रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान धन प्रकाश(33) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे और दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे।

बताया जा रहा है कि वह किसी काम से भगवानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि धन प्रकाश को कूल्हे में फ्रैक्चर था और उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने लाया गया था,

लेकिन चिकित्सकों के गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी हालत बिगड़ गई। इसी आरोप को लेकर परिजनों और परिचितों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top