Department

Big Breaking:-देहरादून में LPG गैस की आपूर्ति बढ़ी तो घटने लगा बैकलाग, अब 90 हजार सिलिंडर लंबित

देहरादून में एलपीजी आपूर्ति बढ़ने से लंबित मांग का दबाव कम हो रहा है, हालांकि घरेलू सिलेंडरों का बैकलॉग अभी भी लगभग 90 हजार है।

देहरादून। एलपीजी आपूर्ति बढ़ने के साथ जिले में लंबित मांग का दबाव धीरे-धीरे कम होने लगा है। हालांकि, घरेलू सिलिंडरों का बैकलाग अभी भी करीब 90 हजार पर बना हुआ है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्यूआरटी टीमों ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति, स्टाक और होम डिलीवरी व्यवस्था की समीक्षा की।

प्रशासन का कहना है कि लगातार बढ़ाई जा रही आपूर्ति से बैकलाग में कमी आने लगी है।

शनिवार को जिले में 17,705 घरेलू और 384 व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की गई। अधिकारियों के अनुसार, घरेलू एलपीजी के 37,488 तथा व्यवसायिक श्रेणी के 1,616 सिलिंडर स्टाक में हैं।

घरेलू के साथ व्यावसायिक सिलिंडरों का लोड भी लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि लंबित उपभोक्ताओं तक आपूर्ति तेजी से पहुंच सके।

प्रशासन के कंट्रोल रूम में एलपीजी आपूर्ति को लेकर 37 शिकायतें दर्ज हुईं, जिन पर जिला खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई कराई गई। शिकायतें 1077, 0135-2626066, 2726066 और वाट्सएप नंबर 7534826066 पर प्राप्त हुईं।

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दिनों तीन दिन तक बुकिंग साफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत आने से एजेंसियों को मैन्युअल रजिस्टर के आधार पर सिलेंडर वितरण करना पड़ा था।

इसी कारण लगभग 25 हजार से अधिक प्रविष्टियां अब भी साफ्टवेयर में अद्यतन की जा रही हैं, जिससे वास्तविक बैकलाग का दबाव अधिक दिख रहा है।

क्यूआरटी टीमों ने एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होम डिलीवरी में किसी प्रकार की ढिलाई न हो और वितरण की पूरी जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जाए।

आपूर्ति बढ़ने से राहत के संकेत

प्रशासन का दावा है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में अब सिलिंडरों की उपलब्धता बढ़ी है। लगातार बढ़ती सप्लाई के कारण लंबित मांग का दबाव कम होना शुरू हुआ है, हालांकि सामान्य स्थिति तक पहुंचने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top